Raksha Bandhan In Hindi - रक्षाबंधन की जानकारी हिंदी में.
श्रावण मास की पूर्णिमा को आने वाला रक्षाबंधन त्यौहार भारत वर्ष का एक प्रमुख त्यौहार हैं. हिंदू धर्म में धूमधाम से मनाया जानेवाला यह त्यौहार बाकि सारे धर्म के लोग भी बड़े ख़ुशी से मनाते हैं. एक तरह यह से भारत की विविधता और एकता प्रदर्शित करनेवाला दिन ही सम्मेलित होता है. सारे भारत मे रक्षाबंधन अलग अलग नामों से जाना जाता है. कही पे "राखी", "श्रावणी", तो कही जगह ''सलूनों". भाई -बहन के प्यार का यह त्यौहार सभी भारतीय हर्षोउल्हास से मनाते है.![]() |
| Raksha Bandhan |
रक्षाबंधन के दिन बहन अपने प्यारे भाई को कुमकुम चंदन का टिका लगाती है. दिया जलाये हुए थाली से औक्षण करके बहन भाई के कलाई पर राखी बांधती है. दोनों एक दूसरे को मीठा खिलाते है. भाई इस मौके पर बहन को अच्छासा तौफा देता है. पूरा परिवार दोनों के प्यार में शामिल होता है. हर्षोउल्हास से घर में मिठे व्यंजन बनाए जाते है. खास करके बहन के हातो से बना व्यंजन सहारा जाता है.
राखी भाई बहन के रिश्ते की एक मजबूत डोर होती है. जिससे भाई बहन की हमेंशा रक्षा एवं मदत करने की प्रतिज्ञा में बंधता है. तथा बहन भी भाई के लंबे उम्र और सदा विजयी होने की प्रार्थना करती है.
Raksha Bandhan In Hindi - पौराणिक कथा
रक्षाबंधन तथा राखी के त्यौहार को कई सारे पौराणिक कथाओं से सांझा जाता है. जैसे की....जब चित्तौड़गढ़ को सुल्तान बहादुर शाह ने चारों और से घेरा डाला था तब चित्तौड़गढ़ की महारानी कर्मवती देवी ने अपने रक्षा के लिए हुमायूँ के पास राखी भेजी थी. राखी के पैगाम को समज़कर हुमायूँ चित्तौड़गढ़ रक्षा के लिए दौड़ा चला आया था.
इस प्रकार त्याग और हर्षोउल्हास से यह त्यौहार मनाया जाता है.
आजकल बाजारों में रक्षाबंधन के लिए नए नए आकारों तथा रंगो से सजाई हुई राखियां मिलती है. बारीक़ कला से संपूर्ण राखिया खरीदने के लिए बहनें दस पंधरा दिन पहले ही दुकानों में भीड़ जमा देती है. छोटे छोटे भाइयों के लिए उनके पसंदीदा कार्टून्स तथा संगीतों की राखी चुनी जाती है.
छोटी उम्र के भाई बहन को रक्षाबंधन का प्यारा तौफा देने के लिए पैसे जमा करने लगते है. अपने पॉकेट मनी से बचाएं हुए पैसो से दिया हुवा तौफा अलग ही आनंद दे जाता है.
एक दूसरे के प्रती प्यार का संस्कार देने वाला रक्षाबंधन त्यौहार भारत देश के संस्कार एवं संस्कृति का प्रमाण है.
लाल गुलाबी रंग में झूम रहा संसार
सूरज की रोशनी खुशियों की बहार
चाँद की चाँदनी और अपनो का प्यार
बधाई हो आपको राखी का त्यौहार
Happy Raksha Bandhan!

No comments:
Post a Comment